• Home
  • IPL 2026
  • केएल राहुल ने 152* रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए बड़े-बड़े कीर्तिमान
KL Rahul

केएल राहुल ने 152* रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए बड़े-बड़े कीर्तिमान

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul Records) ने आईपीएल के इतिहास में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिए हैं। राहुल ने शनिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की नाबाद पारी खेली।

विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल ने अपनी मैराथन पारी में 67 गेंदों पर 16 चौके और नौ छक्के लगाए। अपनी पारी के दम पर राहुल ने आईपीएल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। राहुल की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन का विशाल स्कोर बना डाला। राहुल द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर-

47 गेंदों पर जड़ा शतक, दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने 47 बॉल में अपना शतक पूरा किया। दिल्ली के लिए अब तक किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने 48 गेंदों पर शतक जड़ा था।

IPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय

केएल राहुल अब IPL के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 35वें मैच में नाबाद 152 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। राहुल से पहले IPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का नाम अभिषेक शर्मा था, जिन्होंने 141 रन बनाए थे। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में हैदराबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की पारी खेली थी।

राहुल ने रोहित शर्मा की बराबरी की

केएल राहुल ने शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी की। केएल राहुल ने टी-20 में आठवां शतक लगाया है. रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 में आठ शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

IPL में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

केएल राहुल का पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 35वें मैच में लगाया गया शतक, उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है। राहुल अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल और क्रिस गेल के आईपीएल में छह-छह शतक है। इस लिस्ट में जॉस बटलर सात आईपीएल शतक के साथ दूसरे और विराट कोहली आठ शतक के साथ पहले नंबर पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज

राहुल दिल्ली के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल का आईपीएल में दिल्ली के लिए यह दूसरा शतक है। उनसे पहले शिखर धवन और डेविड वॉर्नर भी दिल्ली के लिए दो-दो शतक जड़ चुके हैं।

IPL में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 35वें मैच में नितीश राणा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की, जोकि आईपीएल के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की साझेदारी की थी।

Releated Posts

पंजाब ने चेज किया IPL का सबसे बड़ा लक्ष्य, करुण नायर बने दिल्ली के ‘दुश्मन’

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

4,4,4,4,4,4, प्रभसिमरन ने एक ओवर में जड़े 6 चौके, सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

RECORDS: केएल राहुल ने शतक जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल की बराबरी की

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top