• Home
  • IPL 2026
  • CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन
Sunrisers Hyderabad

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत को इस सीजन का ‘टर्निंग प्वाइंट’ बताया है। हैदराबाद ने शनिवार को अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। सीएसके की इस सीजन में यह चौथी हार है।

डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि हैदराबाद की यह जीत आईपीएल 2026 में अंकतालिका में उसे शीर्ष चार में पहुंच सकती हैं। स्टेन ने कहा, ‘‘सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स की यह जीत दिखाती है कि सत्र की धीमी शुरुआत के बाद वे अपनी बेहतरीन फॉर्म में वापस आ गए हैं।’’

अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स को नौ विकेट पर 194 रन के स्कोर तक पहुंचाया और फिर विरोधी टीम को आठ विकेट पर 184 रन पर रोककर जीत दर्ज की। इशान मलिंगा ने सनराइजर्स की ओर से चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

उन्होंने कहा, ” पारी के ब्रेक के दौरान मैं हेनरिक क्लासेन से बात कर रहा था और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें लगा कि सनराइजर्स शायद उस स्कोर से 10 या 15 रन पीछे रह गए हैं जहां उन्हें होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के लिए गेंदबाजों को बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। और सनराइजर्स ने मैदान पर जाकर ठीक वैसा ही किया। यह उनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है जहां से वे अंक तालिका में लगातार ऊपर चढ़ते जाएंगे।’’

Releated Posts

IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास, शमी के रिकॉर्ड की बराबरी की

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top