• Home
  • IPL 2026
  • CSK vs SRH में होगी कांटे की टक्कर, हिंगे और साकिब पर होंगी निगाहें
Image

CSK vs SRH में होगी कांटे की टक्कर, हिंगे और साकिब पर होंगी निगाहें

हैदराबाद: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने एक अगले मैच में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) की टीम से भिड़ेगी। इस मैच में सबकी निगाहें प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन पर होंगी, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है।

अपने शुरुआती चार मैचों में से तीन में हारने के बाद सनराइजर्स ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार वापसी की है। वह अपने इस अभियान को जारी रखने की पूरी कोशिश करेगा।

विदर्भ के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय हुसैन ने भी अपने पदार्पण मैच में चार विकेट लिए। इन दोनों युवा गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है।

बल्लेबाजी में टीम के पास अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज हैं, जो अपनी विस्फोटक पारी के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, पांच बार की चैंपियन सीएसके की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। उसकी तरफ से अभी तक महेंद्र सिंह धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है लेकिन उनके अगले मैच तक फिट होने की संभावना है। संजू सैमसन के टी20 विश्व कप वाली फॉर्म में वापसी करने से सीएसके को कुछ राहत मिली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत में 48 रन बनाए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो सीएसके के लिए करारा झटका है।

टीम:

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष और मुकेश चौधरी.

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top