• Home
  • IPL 2026
  • CSK vs MI: क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे धोनी? कोच ने दिया जवाब
MS Dhoni (PTI)

CSK vs MI: क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे धोनी? कोच ने दिया जवाब

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की दो बेस्ट टीम- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे से टकराएंगी। इस मैच में एमएस धोनी भी सीएसके की प्लेइंग-11 में खेलने को लेकर गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने जवाब दिया है।

पूर्व कप्तान धोनी ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया और बुधवार को नेट सत्र में तेज गेंदबाजों और थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ काफी समय बिताया, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

सिमंस ने कहा, ‘‘एमएस के बारे में हमें कल पता चलेगा। यह फैसला तब लिया जाएगा जब वह खुद और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह संतुष्ट होंगे कि वह खेलने के लिए तैयार हैं।’’

धोनी को मंगलवार (21 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। माही ने करीब 40 मिनट तक विकेटकीपिंग की और फिर उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इससे उनके एमआई के खिलाफ खेलने के कयास लग रहे हैं।

धोनी (पिंडली में खिंचाव) वापसी की राह पर हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या वे इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरेंगे। मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले धोनी ने जमकर अभ्यास किया। इससे उनकी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वापसी की संभावना बन गई है।

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 अब तक साधारण रहा है। टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top