• Home
  • IPL 2026
  • CSK vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, चेन्नई को बैटिंग के लिए बुलाया
CSK vs GT

CSK vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, चेन्नई को बैटिंग के लिए बुलाया

चेन्नई: आज यानी के रविवार, 26 अप्रैल 2026 को आईपीएल 2026 में डबल हेडर है। आज दो मैच खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में आज उर्विल पटेल को मौका मिला है। चेन्नई की टीम में आज भी एमएस धोनी नहीं खेल रहे हैं। धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। गुजरात टाइटंस की भी अंतिम एकदाश में एक बदलाव हुआ है। आज अरशद खान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

चेन्ननई की टीम सात मैचों में से तीन जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम तालिका में सातवें स्थान पर है। उसने भी सात मैचों में से तीन जीते और चार गंवाए हैं।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह।

Releated Posts

रियान पराग के बचाव में उतरे कोच, बोले- वह वापसी करेगा

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पा…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

‘क्रिकेट ही हमारी रोजी-रोटी है’, ईशान किशन ने क्यों कहा ऐसा?

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

SRH के कप्तान पैट कमिंस ने किसे बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी?

जयपुर: पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 36वें मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

IPL 2026: राजस्थान के घर में हैदराबाद का हल्ला बोल, सूर्यवंशी का शतक बेकार

जयपुर: ईशान किशन (74) और अभिषेक शर्मा (57) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top