• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: घर में पहली बार गुजरात के हाथों हारी CSK, सुदर्शन चमके
Sai Sudharsan

IPL 2026: घर में पहली बार गुजरात के हाथों हारी CSK, सुदर्शन चमके

चेन्नई: साई सुदर्शन (87) की एक और मैच जिताऊ पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रविवार को 8 विकेट से करारी मात दी।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया, जिसे गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

Top-5 में पहुंची गुजरात

गुजरात टाइटंस की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और टीम अब आठ अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात की चेन्नई में चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत है।

CSK से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल (33) और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दी। गिल 23 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाकर आउट हुए।

सुदर्शन की मैच विनिंग पारी

सुदर्शन 16.2 ओवर में आउट हुए। सुदर्शन ने 46 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने जोस बटलर (नाबाद 39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी करके गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। बटलर ने 30 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ फॉर्म में लौट आए। गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन बनाए। उनकी शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके की शुरुआत सही नहीं और चेन्नई सुपर किंग्स ने 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। इनमें संजू सैमसन (11), उर्विल पटेल (4), सरफराज खान (0) और डेवाल्ड ब्रेविस (2) के विकेट शामिल थे।

गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

लेकिन कप्तान गायकवाड़ ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। दुबे 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान ने फिर कार्तिक शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक ने 9 गेंदों में 15 रन की पारी खेली। गायकवाड़ 60 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अरशद खान को 2 विकेट हाथ लगे। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top