• Home
  • क्रिकेट
  • IPL के बीच इस खिलाड़ी ने वनडे में मचाया तहलका, 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जिताया
Image

IPL के बीच इस खिलाड़ी ने वनडे में मचाया तहलका, 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जिताया

ढाका: भारत में जारी आईपीएल 2026 के बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले न्यूजीलैंड ने मेजबान बांग्लादेश को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से मिले 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 48.3 ओवर में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तंजीद हसन 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन ही बना सके।

वहीं, नजमुल हुसैन शांतो बिना खाता खोले नाथन स्मिथ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हालांकि, इसके बाद सैफ हसन और लिटन दास ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 116 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी निभाई। सैफ ने 76 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

लिटन दास ने 68 गेंदों में 3 चौके की मदद से 46 रन बनाए। तौहीद हृदोय भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की दमदार पारी खेली। हृदोय ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अफीफ हुसैन ने 27 रनों का योगदान दिया, तो कप्तान मेहदी हसन मिराज 6 रन ही बना सके। रिशाद हुसैन (4 रन) और शोरिफुल इस्लाम (0) भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके।

न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 40 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके अलावा नाथन स्मिथ ने 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247/8 का स्कोर बनाया। निक केली (7) के आउट होने के बाद विल यंग और हेनरी निकोल्स ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। यंग ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए।

कप्तान टॉम लाथम का प्रदर्शन बल्ले से निराशाजनक रहा और वह 14 रन ही बना सके, जबकि मोहम्मद अब्बास भी 14 रन ही बना सके। निकोल्स एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 83 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 58 गेंदों में 59 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top