• Home
  • क्रिकेट
  • ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर ठोका जुर्माना, जानें क्यों?
Bangladesh

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर ठोका जुर्माना, जानें क्यों?

दुबई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। कीवी टीम को दूसरे वनडे में बांग्लादेश से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को मिली इस जीत के बाद मेजबान बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। हालांकि जीत के बावजूद बांग्लादेश को करारा झटका लगा है।

ICC ने ठोका जुर्माना

आईसीसी ने दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है।

डेली स्टार के मुताबिक, “एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तब लगाया जब यह तय हुआ कि मेहदी हसन मिराज की टीम ने निश्चित अवधि में तय से दो ओवर कम फेंके।”

आईसीसी की आचार-संहिता के अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों को नियंत्रित करता है। इस आर्टिकल के तहत खिलाड़ियों पर तय समय में सभी ओवर पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना प्रति ओवर मैच फीस का 5 प्रतिशत होता है। बांग्लादेश ने निश्चित समय में 2 ओवर कम फेंके थे, इसलिए पूरी टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी ने अपराध और जुर्माना मान लिया। इस वजह से मामले पर कोई आधिकारिक सुनवाई नहीं की गई। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और गाजी सोहेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर मसूदुर रहमान मुकुल ने यह आरोप लगाया।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top