• Home
  • क्रिकेट
  • PAK के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
Image

PAK के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषणा कर दी है। बीसीबी ने इस मुकाबले के लिए बल्लेबाज तंजीद तमीम और अमिते हसन को पहली बार टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 8 से 20 मई तक खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 8 मई से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 साइकिल का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में नजमुल हुसैन शांतो टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, जबकि ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को उप-कप्तान बनाया गया है। तंजीद, एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं जो पहले ही बांग्लादेश की लिमिटेड-ओवर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज अमिते ने भी घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार निरंतरता के दम पर टीम में जगह बनाई है। साल 2019 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से, उन्होंने एक प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया है। 82 पारियों में उनका औसत 49 रहा है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम 2024 के आखिर से टीम से बाहर रहने के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। ऑफ-स्पिनर नईम हसन को भी लगभग एक साल बाद टीम में वापस बुलाया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, शादमन इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, इबादत हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन, अमित हसन।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top