• Home
  • क्रिकेट
  • BAN vs NZ: दूसरा टी20 बारिश में धुला, तीसरा मैच होगा निर्णायक
Image

BAN vs NZ: दूसरा टी20 बारिश में धुला, तीसरा मैच होगा निर्णायक

चटगांव: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेले जाने वाला दूसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। यह मुकाबला बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।

दूसरा मैच बारिश में धुलने के कारण अब न्यूजीलैंड के लिए तीसरा मैच ‘करो या मरो’ वाला हो गया है। न्यूजीलैंड को अगर सीरीज ड्रॉ करानी है तो उसे तीसरा मैच हर हाल में जीतना ही होगा क्योंकि बांग्लादेश पहला टी20 मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

बांग्लादेश ने जीता था पहला टी20

मेजबान बांग्लादेश ने 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 18 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

उस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर ने 51-51 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान निक केली ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया था। मेजबान टीम की तरफ से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले। इसके जवाब में बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदय ने 27 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसके बाद शमीम हुसैन ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 2 ओवर पहले ही जीत दिलाई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी को 2 विकेट हाथ लगे थे।

2 मई को खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच

दूसरा टी20 मैच रद्द होने के बाद अब सीरीज का अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है, जो 2 मई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की कोशिश इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी, क्योंकि इससे पहले उसे बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे सीरीज से हाथ धोना पड़ा था।

बांग्लादेश ने जीती थी वनडे सीरीज

टी20 सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसे बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम किया था। उस सीरीज के पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 26 रन से जीता था, जिसके बाद अगले मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत हासिल की। अंतिम मुकाबले को 55 रन से अपने नाम करते हुए मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज जीत ली थी।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top