• Home
  • क्रिकेट
  • नाहिद राणा ने खोला ‘पंजा’, ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज
Nahid Rana on fire

नाहिद राणा ने खोला ‘पंजा’, ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज

ढाका: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.4 ओवर में 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

कीवी टीम को 200 से पहले समेटने में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) का अहम योगदान रहा। राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शोरीफुल इस्लाम भी अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर निक केली और टिकनर का विकेट अपने नाम किया। सौम्य सरकार और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाया।

बांग्लादेश के तीसरे बॉलर बने

अपने वनडे करियर का 11वां मैच खेल रहे 23 साल के राणा का 50 ओवरों के फॉर्मेट में यह पहला फाइव विकेट हॉल है। इसके साथ ही अब वह बांग्लादेश के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पंजा खोला है। राणा से पहले रूबैल हुसैन (6/26) और आफताब अहमद (5/31) न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं।

राणा ने 2024 में वनडे में डेब्यू किया था। वह इस मैच में से पहले 10 मैचों में 24 की औसत से 19 विकेट चटकाए चुके हैं।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top