• Home
  • IPL 2026
  • मुझे नहीं पता क्या हुआ? दिल्ली की शर्मनाक हार पर बोले अक्षर पटेल
Axar Patel

मुझे नहीं पता क्या हुआ? दिल्ली की शर्मनाक हार पर बोले अक्षर पटेल

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार को 75 रन पर ढेर हो गई और नौ विकेट से मैच हार बैठी। इस शर्मनाक हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या?

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स खराब शुरुआत के बाद महज 16.3 ओवरों में 75 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ” मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या? लेकिन सभी कहते हैं कि क्रिकेट में हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है और आपको वापस आकर वही चीजें बार-बार करनी पड़ती हैं। लेकिन हां, जब आप अगले मैच में उतरते हैं, तो आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है।”

डीसी ने इस सीजन अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रन के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अपने पिछले 6 मुकाबलों में डीसी 5 मैच गंवा चुकी है। जब कप्तान से पूछा गया कि क्या जीटी के विरुद्ध मैच के बाद से टीम की किस्मत बदली है?

तो उन्होंने कहा, “हां, अगर मैं आज की बात करूं, तो आप ऐसा सोच सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘अगर-मगर’ तो होते ही रहेंगे। आप सोच सकते हैं कि अगर हमने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वह कैच ले लिया होता या वह रन पूरा कर लिया होता, तो शायद मोमेंटम बना रहता। लेकिन ये चीजें होती रहती हैं। जरूरी यह है कि आप हर दिन आएं और वही चीजें करते रहें, चौकन्ने रहें, और जो आप करते आ रहे हैं, वही करते रहें।”

उन्होंने कहा, “आईपीएल एक बहुत मुश्किल टूर्नामेंट है। आप एक दिन के लिए भी यह नहीं सोच सकते कि चीजें आसानी से हो जाएंगी। आपको हर बार आकर अपना प्लान लागू करना होता है। हां, मोमेंटम मायने रखता है, लेकिन आप यह सोचते नहीं रह सकते कि ‘काश ऐसा हुआ होता।’ बेहतर यही है कि जो आपके सामने है, उस पर ध्यान दें।”

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी की टीम महज 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। जब अक्षर पटेल से पूछा गया कि क्या उन्हें शुरुआत में गेंद में इतनी ज्यादा मूवमेंट देखकर हैरानी हुई?

तो कप्तान ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि हैरानी हुई। वे वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स हैं और वे गेंद को कहीं भी स्विंग करा सकते हैं, उन्होंने हर मैदान पर ऐसा किया है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि अगर हमारे ओपनर्स या टॉप-ऑर्डर के किसी बैटर ने शुरुआती कुछ ओवर्स को बेहतर तरीके से खेला होता, तो शायद कुछ फर्क पड़ सकता था और मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसका श्रेय उन्हें ही जाता है।”

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top