• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: ‘गरीबी में आटा गीला’… रहाणे को भरना होगा 12 लाख का जुर्माना
Ajinkya Rahane (KKR-X)

IPL 2026: ‘गरीबी में आटा गीला’… रहाणे को भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल का 19वां सीजन अब तक काफी खराब रहा है। टीम को इस सीजन में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दोहरी मार पड़ गई।

रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026 के 22वें मैच के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। रहाणे की अगुवाई में केकेआर की टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी और IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण BCCI ने कप्तान रहाणे पर जुर्माना लगाने का फैसला किया।

KKR का पहला अपराध

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन का पहला अपराध था। बयान में आगे कहा गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

अगली गलती पर लग सकता है एक मैच का बैन

अगर रहाणे की टीम सीजन में दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती करती है, तो कप्तान पर 24 लाख रुपये और टीम के बाकी सदस्यों पर मैच फीस का 25% या 6 लाख रुपये (जो भी कम हो) जुर्माना लगेगा। वहीं, तीसरी बार ऐसा होने पर कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध भी लग सकता है।

क्या होता है स्लो ओवर रेट का नियम?

आईपीएल के नियमों के अनुसार, मैच के दौरान हर टीम को 20 ओवर फेंकने के लिए एक निश्चित समय (डेढ़ घंटा या 90 मिनट, जिसमें रणनीतिक ब्रेक शामिल हैं) दिया जाता है। अगर पारी खत्म होने तक टीम निर्धारित समय से पीछे रहती है, तो इसे ‘स्लो ओवर रेट’ माना जाता है। फील्ड पर मौजूद अंपायर और मैच रेफरी इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। कप्तान की जिम्मेदारी होती है कि वह खेल की रफ्तार बनाए रखे।

रहाणे सीजन के चौथे कप्तान हैं जिन पर धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। रहाणे से पूर्व श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी जुर्माना लग चुका है। श्रेयस अय्यर पर लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगा था। अय्यर पर पहले मैच में 12 लाख और दूसरे मैच में 24 लाख जुर्माना लगा था।

आईपीएल 2026 में रहाणे का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। रहाणे ने 5 मैचों में 152 रन बनाए हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top