• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: अभिषेक-हेड की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1
Image

IPL 2026: अभिषेक-हेड की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1

मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 41वें मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 243 रन का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस से मिले 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा (45) और ट्रेविस हेड (76) ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाई। शतकीय साझेदारी के साथ ही अभिषेक और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने आईपीएल में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ जोड़ी बन गई है।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो, फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली और शुभमन गिल-साई सुदर्शन को जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 5-5 बार ऐसा किया।

अभिषेक 24 गेंदों पर चार चौके और तीन छ्क्के लगाकर आउट हुए। उनके बाद ईशान किशन (0) भी खाता खोले बिना आउट हो गए। दोनों को अल्लाह गजनफर ने आउट किया।

हैदराबाद ने फिर 133 के स्कोर पर हेड का विकेट खो दिया। हेड 30 गेंदों पर चार चौके और आठ छक्के लगाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन (नाबाद 65) ने नितिश रेड्डी (21) के साथ 40 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी करके हैदराबाद को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

रेड्डी के आउट होने के बाद क्लासेन डटे रहे और उन्होंने इस सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा करने के बाद हैदराबाद को 6 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। क्लासेन 30 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद लौटे। सलिल अरोड़ा ने भी 10 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रनों की नाबाद पारी खेली।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top