Abhay Singh and Anahat Singh clinch titles at Indian Open 2026

Indian Open 2026: अभय-अनाहत का असाधारण प्रदर्शन जारी, बने इंडिया ओपन के चैंपियन

भारत के स्टार खिलाड़ी अभय सिंह और अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन 2026 स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। अभय ने पुरुष वर्ग में और अनाहत ने महिला वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में दूसरी सीड अभय ने हमवतन चौथी सीड वीर चोत्रानी को 3-0 (11-9, 11-8, 11-4) से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में अभय और वीर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले गेम में अभय ने चोत्रानी को 11-9 से हराया। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा बरकरार रखा और 11-8 से जीत हासिल की। तीसरे गेम में अभय ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वीर को 11-4 से हरा दिया।

अभय सिंह ने अपनी इस खिताबी जीत पर कहा, ” मैं टूर्नामेंट जीतकर बेहद खुश हूं। भारतीय स्क्वॉश इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। शीर्ष 50 में चार पुरुष खिलाड़ी हैं और अनाहत महिला विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष पर हैं। जाहिर है, व्यक्तिगत रूप से मेरा लक्ष्य लॉस एंजिल्स ओलंपिक है, लेकिन हम सभी के लिए आगे एक बड़ा साल है और हमें अपने खिताब का बचाव करना है। भले ही हम टूर पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे हों, लेकिन इस साल एकजुट होने, एक-दूसरे को प्रेरित करने और जापान में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक-दूसरे का समर्थन करने का भी समय है।”

वहीं, महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में टॉप सीड अनाहत ने मिस्र की हाना मोअताज को 3-1 (11-5, 11-6, 9-11, 11-6) से करारी मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। शुरुआती गेमों में अनाहत और हाना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अनाहत ने छह प्वाइंट की लीड बनाकर 11-5 से गेम जीत लिया और फिर आगे भी अपना दबदबा बनाए रखी।

वहीं, लगातार दूसरे साल खिताब जीतने पर अनाहत ने कहा, ” मुझे लगता है कि मैंने पहले दो गेम में अच्छा खेल दिखाया। तीसरे गेम में मैं थोड़ा भटक गई थी। लेकिन मैं इस जीत से उत्साहित हूं। लेकिन जब मेरे कोच खेल के बीच में मेरे कॉर्नर पर आए, तो मैंने उनसे बात की और उन्होंने मुझे अच्छी शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा क्योंकि यह महत्वपूर्ण था कि खेल को पांचवें गेम तक न जाने दिया जाए। मैंने चौथे गेम की अच्छी शुरुआत की और मुझे खुशी है कि मैं इसे पार कर पाया।”

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top