• Home
  • टॉप स्टोरी
  • IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार
Image

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य कार्यक्रम की तैयारी का हिस्सा था। अवार्ड शो में पहले चरण में आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों का चयन किया गया।

देश के अलग हिस्सों से बाल कलाकारों ने नृत्य, गायन और वाद्य यंत्रों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विशिष्ट अतिथि मशहूर ब्लागर पवन अग्रवाल और उनकी पत्नी डॉक्टर रचना अग्रवाल ने बेहतर कटेंट का महत्व और इसे बनाने के टिप्स युवाओं को दिए।

उम्र का मोहताज नहीं टेलेंट

कार्यक्रम की शुरुआत कत्थक ट्रेनर वर्षा द्वारा गणेश वंदना से हुई। सबसे पहले दस वर्षीय मयार मेंदिरत्ता ने पियानो के मधुर वादन से सभी दर्शकों का ध्यान खींचा, जो बहुत ही मनमोहक और लयबद्ध रहा। दर्शकों ने बच्चों के अद्भुत कला को प्रोत्साहित करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम के माहौल को खुशनुमा और जोशीला बनाए रखा।

वरिष्ठ प्रतिभागियों के क्रम में दिल्ली के प्रीतमपुरा की रहने वाली 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के मशहूर गाने पर उन्हीं के अंदाज में डांस कर सभी को चौंका दिया।‘डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन’अरविंद अरोरा की कॉमेडी ने खूब तालियां बटोरीं। एन. आर. गर्ग ने राइजिंग स्टार को परिभाषित करते हुए उभरते हुए कलाकारों को भारत वर्ष की क्षमता को गुणात्मक तरीके से बढ़ाने के लिए बताया। कहा कि जो रुक गए उनका खेल खत्म।

युवा धुरंधरों का जलवा

कार्यक्रम में पोडकास्टर की दुनिया में तेजी से उभर रहे मानस पांडे, गेमिंग की दुनिया के रॉकस्टार जितेंद्र उर्फ रूफानी और अमनदीप कौर प्रीति साल के राइजिंग स्टार चुने गए। इनके अलावा संगीता सिंह को टूर एंड ट्रैवल ब्लॉगर का अवार्ड मिला। बेस्ट फैमिली कंटेंट के लिए रमनीक सिंह सबकी पसंद रहे। रुद्रांश को साल का फोटोग्राफर चुना गया।

नन्हें कलाकारों में कमाल की प्रतिभा

युवा कलाकारों ने दिखाया कि उनमें बड़े मंच पर चमकने की प्रतिभा है। अदा, प्रेम शर्मा, कृषा दुआ, आयना अग्रवाल, अद्वित्य राना, दर्श उपाध्याय, सुदीक्षा, मायरा बेहोरा, प्रवल्लिका श्रीवास्तव, सिमर दुआ ने शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। ये सभी दो चरण की चयन प्रकिया से चुनकर आए थे। समापन नन्ही मनुश्री के राष्ट्रगान से हुआ।

https://www.instagram.com/p/DXokinECfUw/?img_index=2&igsh=MTNhcXhtYTUzcDJnYQ%3D%3D

सांस्कृतिक छटा

सांस्कृतिक समारोह की मुख्य अतिथि कोच्चि से आई मशहूर नृत्यांगना प्रिया कृष्णदास और NIICD की अध्यक्ष नीरजा शर्मा रहीं। दोनों ने युवाओं को शास्त्रीय नृत्य के लिए प्रेरित किया।

अक्की रेड्डी और रॉक रुद्रा छाए

गायकी की दुनिया में तेजी से उभर रहे रॉक रुद्रा और अक्की रेड्डी का जलवा सबसे अलग रहा। कार्यक्रम का आयोजन शुभअर्णिमा मीडिया फाउंडेशन और ओजस्वी मीडिया की ओर से किया गया। को-फाउंडर सरोज पुंडीर ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की। सहआयोजक प्रमोद अग्रवाल और सुनील कुमार ने विशिष्ट अतिथि अंकित मोगा, अजय त्यागी, विजय श्रीवास्तव, अनुश्री, सोहित यादव, अरुण यादव, अजय भाटी, पूनम पुंडीर को भी अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

https://www.instagram.com/p/DXpf3u5k6B9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

जल्द होगी बड़े कार्यक्रम की घोषणा

आईएफआई राइजिंग स्टार के सीईओ और मुख्य आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सभी बाल व वरिष्ठ कलाकारों, अभिभावकों और टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह मौका चुनी प्रतिभाओं को मंच देने का था। जल्द ही मुख्य कार्यक्रम की तारीख की घोषणा की जाएगी।

यहां सभी चुने हुए यंग टेलेंट का बड़े मंच पर सर्टीफिकेट दिए जाएंगे। मंच संचालन अमर आनंद, वि‌द्या सागर उपाध्याय और दीपिका ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार, दीपक, ओजस्विनी, प्रकृति, सत्य सिंधु, ईश्वर दयाल रमन और खुशी, रिषिपाल, आशीष का सराहनीय योगदान रहा।

Releated Posts

ग्लास्गो में सबसे बड़े लक्ष्य के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का भव्य आगाज

नई दिल्ली/ग्लासगो।ग्लासगो में कॉमनवेल्थ खेलों का शानदार आगाज हुआ। हाइड्रो स्टेडियम (OVO Hydro Arena) में भारतीय दल ने…

ByBySanjeev Kumar Singh Jul 24, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top