• Home
  • खेल दुनिया की हलचल
  • विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप
Vinesh Phogat

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने वाले आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी।

विनेश फोगाट ने इससे पहले आरोप लगाया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) उनकी भागीदारी में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। उनके देर से पंजीकरण को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति के बीच यह स्पष्टीकरण सामने आया है। डब्ल्यूएफआई का कहना था कि पंजीकरण पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के कारण केवल विनेश ही नहीं, बल्कि कई पहलवान शुरुआत में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।

बाद में लिंक उपलब्ध होने पर विनेश अपना पंजीकरण कराने में सफल रहीं। विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मेरा पंजीकरण आज सुबह पूरा हो गया। कल लिंक बंद होने के कारण मैं पंजीकरण नहीं कर पाई थी। सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। 20 महीनों के बाद अपनी पहली प्रतियोगिता में उतरने को लेकर उत्साहित हूं।’’

विनेश ने कहा कि पंजीकरण आज सुबह ही पूरा हो सका, जबकि डब्ल्यूएफआई से मिली जानकारी के अनुसार उनका पंजीकरण सोमवार रात 10:29 बजे पूरा हो गया था। विनेश 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में 57 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

पेरिस ओलंपिक झटके के बाद पहला टूर्नामेंट

पेरिस ओलंपिक 2024 में अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित होने के बाद यह उनकी पहली प्रतियोगिता होगी। उन्होंने इससे पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस साल के एशियाई खेलों और 2028 ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला बदल दिया। वह अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गईं और इसी दौरान मां भी बनीं।

(इनपुट: एजेंसी)

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top