• Home
  • महिला खेल
  • भारत 23 रन से हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से जीती सीरीज
Image

भारत 23 रन से हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से जीती सीरीज

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पांचवें टी20 मैच में भी 23 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर ली है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए और भारतीय टीम को 8 विकेट खोकर 132 रन पर ही रोक दिया। भारत की शुरुआत खराब रही। 2.2 ओवरों में टीम को शेफाली वर्मा (4) के रूप में महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौकों के साथ 17 रन की पारी खेली। अनुष्का जब आउट हुईं, उस समय टीम का स्कोर 38/3 था।

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारती फुलमाली के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 28 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद भारती ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 रन जुटाए, जबकि ऋचा घोष के साथ 19 रन की साझेदारी की। भारती ने 30 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 40 रन बनाए। ऋचा ने नाबाद 25 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रूीका को सुने लुस और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की। सुने लुस 23 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 82 के स्कोर तक ताजमिन ब्रित्ज (2) और एनेरी डर्कसेन (0) का विकेट भी खो दिया।

यहां से वोल्वार्ड्ट ने एनेके बॉश के साथ चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों में 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। बॉश ने टीम के खाते में 8 रन का योगदान दिया। क्लो ट्रायॉन ने 12 रन और सिनालो जाफ्टा ने नाबाद 16 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से रेणुका ठाकुर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top