The Indian Women’s Kabaddi team secures GOLD at the 6th Asian Beach Games

Asian Beach Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण, पुरुष टीम भी फाइनल में पहुंची

नई दिल्ली: भारतीय महिला बीच कबड्डी टीम ने एशियन बीच गेम्स (Asian Beach Games) के फाइनल में श्रीलंका को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है जबकि पुरुष टीम ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने चैंपियन श्रीलंका को 47-31 से मात दी।

एशियन बीच गेम्स के मौजूदा एडिशन में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले, भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 50-31 से हराया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), गांधीनगर, ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी। साई ने लिखा, ” चीन के सान्या में इतिहास रचा गया! भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में हुए 6वें एशियन बीच गेम्स में श्रीलंका को 47-31 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में भारत का पहला मेडल है। साई आरसी गांधीनगर नेशनल कोचिंग कैंप में की गई कड़ी मेहनत सच में रंग लाई है।”

इस बीच, पुरुषों की टीम ने भी पाकिस्तान पर 50-27 से शानदार जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई और भारत का दूसरा मेडल पक्का किया।

एशियन बीच गेम्स 2026 एडिशन चीन के सान्या शहर में हो रहा है और भारत ने 31 खिलाड़ियों का दल भेजा है।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा आयोजित एशियन बीच गेम्स एक मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है जो बीच और तटीय खेलों पर फोकस करता है। पहली बार 2008 में इंडोनेशिया के बाली में हुए इन गेम्स में ऐसे खेल दिखाए गए जो हमेशा एशियन गेम्स में शामिल नहीं होते थे।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top