• Home
  • महिला खेल
  • 362 मैच खेलने वाली खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अपने दम पर जिताया था वर्ल्ड कप
Suzie Bates

362 मैच खेलने वाली खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अपने दम पर जिताया था वर्ल्ड कप

नई दिल्ली: अगले महीने 12 जून से इंग्लैंड एंड वेल्स में आईसीसी महिल टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह इस टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

सूजी बेट्स जून में शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने का लक्ष्य रखेंगी। न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप-बी में मेजबान इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 38 वर्षीय बेट्स को अपने देश के लिए खेले गए 362 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मौजूदा संख्या में और कुछ मैच जोड़ने का आखिरी मौका मिलेगा।

टीम का हिस्सा होने बेहद गर्व की बात

अपने शानदार करियर पर बात करते हुए बेट्स ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, “जब मैं पिछले 20 से ज्यादा वर्षों पर नजर डालती हूं, तो मुझे यकीन ही नहीं होता कि समय इतनी तेजी से कैसे बीत गया। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने इतनी बार ‘फर्न’ (न्यूजीलैंड टीम का प्रतीक) पहना है। इस टीम के लिए हर दिन एक बेहतर इंसान, टीममेट, क्रिकेटर और एथलीट बनने की कोशिश करने में मुझे बहुत मकसद और खुशी मिली है।”

एक और वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सूजी बेट्स के हवाले से कहा, “मेरे सभी टीममेट्स और कोचों के प्रति मेरी कृतज्ञता को शब्दों में पूरी तरह से बयां नहीं किया जा सकता। मेरा एक आखिरी मिशन है: यूके जाना- एक ऐसी जगह जहां मेरी बहुत सारी खास यादें जुड़ी हैं और एक और वर्ल्ड कप जीतना।”

14 शतक और 145 विकेट

बेट्स ने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 14 शतक लगाए और 145 विकेट लिए हैं। यह ऑलराउंडर हाल के समय के सबसे शानदार रिकॉर्ड्स में से एक के साथ खेल को अलविदा कहेंगी। उन्होंने साल 2006 में भारत के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से अपने देश के लिए लगातार उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन किया है।

3 बार प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब

बेट्स ने 2011 से 2018 के बीच न्यूजीलैंड की कप्तानी भी की। साल 2013 में उन्हें ‘आईसीसी विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। उस साल भारत में हुए वर्ल्ड कप में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थीं। इसके अलावा, 2016 में भी उन्हें ‘आईसीसी विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ और ‘आईसीसी विमेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। यह वह दौर था, जब उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट में द्विपक्षीय क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए रखा था।

अपने दम पर टीम को जिताया टी20 वर्ल्ड कप

हाल के समय में, जब टीम की नियमित कप्तान सोफी डिवाइन टीम से बाहर रही हैं, तब बेट्स ने कप्तान की जिम्मेदारी भी संभाली है। टीम के नजरिए से उनका सबसे यादगार पल तब आया, जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 एडिशन इस टीम ने जीता था। इस दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top