Image

नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 36 हॉकी खिलाड़ियों को बुलावा

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (HI) ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए सोमवार को 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की। यह कैंप 20 अप्रैल से नौ मई तक चलेगा।

HI ने एक बयान में बताया कि कोचिंग कैंप के दौरान टीम संयोजन, फिटनेस और मैच की परिस्थितियों की तरह अभ्यास सत्र आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारत को इस साल एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है और ऐसे में यह कोचिंग कैंप काफी अहम माना जा रहा है।

इस शिविर में उन विभागों की पहचान की जाएगी जिनमें टीम को और बेहतर बनने की जरूरत है। अभ्यास शिविर के लिए चुने गए 36 संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत सिंह

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह।

Releated Posts

जिंदगी और मौत से जूझ रहा है यह दिग्गज क्रिकेटर, ICU में एडमिट

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान (Shapoor Zadran) इस समय एक गंभीर जानलेवा बीमारी से…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

बाबर आजम ने जड़ा तूफानी शतक, कोहली-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

पेशावर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar azam) का बल्ला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) जमकर चल…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

नाहिद राणा ने खोला ‘पंजा’, ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज

ढाका: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

हरमन की कप्तानी पारी बेकार, पहले टी20 में भारत 6 विकेट से हारा

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top