• Home
  • महिला खेल
  • 2nd T20I: भारत की लगातार दूसरी हार, द. अफ्रीका ने 8 विकेट से पीटा
Image

2nd T20I: भारत की लगातार दूसरी हार, द. अफ्रीका ने 8 विकेट से पीटा

डरबन: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज सीरीज खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को दूसरे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाकी बचे तीन मैच 22, 25 और 27 अप्रैल को खेला जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 147 रन पर ही ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 148 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 54, जबकि सुने लुस ने 57 रन का योगदान दिया। दोनों ने शुरुआती विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर मैच को भारत से दूर कर दिया। भारत के लिए दोनों विकेट श्रेयंका पाटिल ने लिए।

इससे पहले, भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 147 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवर में 22 रन जुटाए। मंधाना 7 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

भारतीय टीम ने 46 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। रोड्रिगेज महज 2 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से शेफाली ने अनुष्का शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को शतक के करीब पहुंचाया।

अनुष्का 31 गेंदों में 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच शेफाली ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top