Image

हरमन की कप्तानी पारी बेकार, पहले टी20 में भारत 6 विकेट से हारा

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के बाद भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

किंग्समीड में खेले गए इस टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 7 विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया, जिसे साउथ अफ्रीका ने पांच गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड ने 39 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा एनेरी डर्कसन ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 52 रनों की अहम साझेदारी हुई। भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश करते हुए मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचाया, लेकिन अंतिम ओवर में क्लोए ट्रायन के छक्के ने मुकाबला खत्म कर दिया।

इससे पहले, भारतीय महिला टीम सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर शेफाली वर्मा (20 गेंदों में 34 रन) ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी में पांच चौके और स्पिनर सुने लुस पर एक शानदार छक्का लगाया।

स्मृति मंधाना (14 गेंदों में 13 रन) ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और कवर क्षेत्र में कैच आउट हो गईं, जिससे पावरप्ले में ही भारत को दो झटके लगे। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (33 गेंदों में नाबाद 47) और जेमिमा रोड्रिग्स (29 गेंदों में 36) ने तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। लेकिन पावरप्ले के बाद भारत की रन गति धीमी पड़ गई और टीम 10 ओवर में दो विकेट पर 75 रन तक ही पहुंच सकी।

हरमनप्रीत ने बीच के ओवरों में नादिन डी क्लर्क के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर आक्रामकता दिखाई, जबकि जेमिमा ने क्लो ट्रायोन के खिलाफ शानदार छक्का जड़ा। भारतीय पारी हालांकि अंतिम ओवरों में गति नहीं पकड़ सकी और आखिरी पांच ओवरों में केवल 33 रन बने, जबकि इस दौरान तीन विकेट भी गिर गए। भारत ने इस मैच में काशवी गौतम को टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण का मौका दिया। उन्होंने आठ गेंदों पर 10 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका (16 रन पर तीन विकेट) और तुमी सेखुखुने (27 रन पर दो विकेट) ने प्रभावशाली गेंदबाजी की, जबकि नॉनकुलुलेको म्लाबा (30 रन पर एक विकेट) ने स्पिन आक्रमण की अगुवाई की।

Releated Posts

2nd T20I: भारत की लगातार दूसरी हार, द. अफ्रीका ने 8 विकेट से पीटा

डरबन: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज सीरीज खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IND-W vs SA-W T20I: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को डरबन…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

महिला हॉकी टीम की शानदार वापसी, अर्जेंटीना को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

ब्यूनस आयर्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच अर्जेंटीना के खिलाफ चार…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

महिला फुटबॉल: रूस ने अंतिम मैच में भारत को 3-0 से धोया

नई दिल्ली: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top