• Home
  • घरेलू गेम्स
  • IPL 2026 points table: पांच मैचों के बाद ये है प्वाइंट्स टेबल का हाल, टॉप-4 में इन चार टीमों की एंट्री
LSG vs DC (Photo: BCCI)

IPL 2026 points table: पांच मैचों के बाद ये है प्वाइंट्स टेबल का हाल, टॉप-4 में इन चार टीमों की एंट्री

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पांच मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल बदल गया है। लीग के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया है। इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को हराकर अपनी विजयी शुरुआत की। इस मैच के बाद आइये अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।

लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं, विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चौथे और पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स दसवें पायदान पर है। ये सभी पांच टीमें अपना पहला मैच हारी हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों ने पर्याप्त रन नहीं बनाए।

बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंद दिया। लखनऊ के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे समीर रिजवी की 47 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 70 रन की पारी और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39, 32 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 110 रन की अटूट साझेदारी से 26 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की।0

सुपर जाइंटस की टीम इससे पहले तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिडी (27 रन पर तीन विकेट) और टी नटराजन (29 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव (31 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए।

Releated Posts

यूपी हैंडबॉल प्रो लीग: गोरखपुर राउडीज को पछाड़ मथुरा ब्रज स्टार बना चैंपियन, रोहिताश ने जीती बाइक

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: यूपी हैंडबॉल प्रो लीग के पहले सीजन का बेहद रोमांचक अंत हो गया…

ByByAshutosh Rai Apr 15, 2026

IPL 2026: GT ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, DC को 1 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले ने क्रिकेट फैंस की सांसें अटका दीं. दिल्ली के अरुण जेटली…

ByByAshutosh Rai Apr 9, 2026

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग: 9 अप्रैल से लखनऊ में मचेगा धमाल, 6 टीमों में होगी टक्कर

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: इन दिनों देश में क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार छाया हुआ है। इसी…

ByByAshutosh Rai Apr 6, 2026

KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला आज यानी के गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top