• Home
  • घरेलू गेम्स
  • DC vs LSG: रिजवी ने निकाली लखनऊ की नवाबगिरी, दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत
Sameer Rizvi (Photo: BCCI)

DC vs LSG: रिजवी ने निकाली लखनऊ की नवाबगिरी, दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत

लखनऊ: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की विस्फोटक पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार को मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई और दिल्ली ने इस लक्ष्य को 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पांचवें ओवर में 26 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए। इसमें लोकेश राहुल (00), नितीश राणा (15), सलामी बल्लेबाज पथमु निसांका (01) और कप्तान अक्षर पटेल (00) के विकेट शामिल है।

हालांकि इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की अटूट साझेदारी करके दिल्ली को शानदार जीत दिला दी। दिल्ली के लिए इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रिजवी ने 47 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 39 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। लखनऊ ने 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में पहला विकेट खो दिया। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।

मार्श ने टीम के खाते में 35 रन का योगदान दिया। टीम ने 71 के स्कोर तक अपना पांचवां विकेट खो दिया था। यहां से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अब्दुल समद 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद ने नाबाद 15 रन जुटाए। मुकुल ने टीम के खाते में 14 रन रन बनाए। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराज ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले। 1 विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा।

Releated Posts

RECORDS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, CSK-RCB का महारिकॉर्ड टूटा

मुंबई: विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स (PBCK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) को…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

IPL 2026: पंजाब किंग्स 7 विकेट से जीता, MI की लगातार चौथी हार

मुंबई: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार को खेले गए एक मैच में मुंबई…

ByByEzaz Ahmad Apr 16, 2026

IPL 2026: डी कॉक ने जड़ा तीसरा शतक; Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ा, विराट की बराबरी की

मुंबई: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ( (MI vs PBKS) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 16, 2026

IPL 2026 में आज MI vs PBKS की भिड़ंत, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मैच आज यानी के गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब…

ByByEzaz Ahmad Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top