• Home
  • खेल दुनिया की हलचल
  • भारत को गहरा जख्म देने वाली कैरोलिना मारिन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने 3 वर्ल्ड चैंपियन खिताब भी जीते
Image

भारत को गहरा जख्म देने वाली कैरोलिना मारिन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने 3 वर्ल्ड चैंपियन खिताब भी जीते

नई दिल्ली: ओलंपिक में बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वाली स्पेन की पहली खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने गुरुवार को बैडमिंटन खेल को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके संन्यास की घोषणा की। मारिन पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से परेशान थीं। उन्होंने अपने करियर में ओलंपिक स्वर्ण पदक और तीन विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते।

31 साल की मारिन ने उस समय करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था जब उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 के महिला एकल बैडमिंटन के फाइनल में पीवी सिंधु को मात दी थी।

उन्होंने कहा, आज मैं सीधे-सीधे बात करना चाहती हूं। प्रोफेशनल बैडमिंटन में मेरा सफर समाप्त हो गया है। इसलिए मैं हुएलवा की यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लूंगी। मैं चाहती थी कि हम आखिरी बार कोर्ट पर मिलें, लेकिन सिर्फ आखिरी बार कोर्ट पर दिखने के लिए मैं अपने शरीर को जोखिम में नहीं डालना चाहतीं। चोटों की वजह से संन्यास का फैसला लेना पड़ा है। मैं अपने फैसले पर कायम हूं।”

मारिन को बैडमिंटन के इतिहास की सबसे सफल महिला खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और कई बार की यूरोपियन चैंपियन हैं। मारिन ने रियो ओलंपिक 2016 के अलावा 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी सिंधू शिकस्त दी थी। मारिन का अंतिम प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन पेरिस 2024 ओलंपिक में हुआ, जो दो गंभीर एसीएल चोटों के बाद उनकी शानदार वापसी थी।

मारिन ने कहा, “उनका आखिरी मैच अनजाने में पेरिस ओलंपिक 2024 में हुआ, जहां घुटने की चोट लगने के बाद वह सेमी-फाइनल से हट गई थीं। मैंने उसी समय रिटायरमेंट ले लिया था, बस तब हमें इस बात का पता नहीं था। मुझे कभी गिरने न देने के लिए, मेरे साथ खड़े रहने के लिए, और सबसे मुश्किल पलों में मेरा साथ देने के लिए आप सबका शुक्रिया। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद।”

Releated Posts

मिताली राज ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से की मुलाकात, महिला आरक्षण विधेयक को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली: महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास

नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन स्टार विक्टर एक्सेलसन ने महज 32 साल की…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

Women’s Asian Cup: 20 साल बाद वापसी कर रही भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, जापान ने 6-0 से रौंदा

नई दिल्ली: करीब 20 साल बाद एशियाई कप में वापसी कर रही भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी…

ByByEzaz Ahmad Apr 3, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: बेहद प्रेरणादायक है किरण की कहानी, क्रोएशिया में दिखा चुकी जलवा

रायपुर: जब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट के दौरान किरण…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top