• Home
  • महिला खेल
  • अनुष्का शर्मा की भारतीय टीम में एंट्री, टी20 सीरीज में दिखाएंगी अपना जलवा
Image

अनुष्का शर्मा की भारतीय टीम में एंट्री, टी20 सीरीज में दिखाएंगी अपना जलवा

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है, जहां टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई। भारतीय महिला टीम को इस साल जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में खेलना है और ऐसे में यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा को पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। अनुष्का हाल में महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जाइंट्स का हिस्सा थीं। गुजरात ने अनुष्का को 45 लाख रूपये में खरीदा था।

22 साल की अनुष्का पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-ए टीम की सदस्य थीं। इसके अलावा तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है जबकि स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है। ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2-1 की सीरीज जीत में भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

Releated Posts

IND-W vs SA-W T20I: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को डरबन…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

महिला हॉकी टीम की शानदार वापसी, अर्जेंटीना को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

ब्यूनस आयर्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच अर्जेंटीना के खिलाफ चार…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

हरमन की कप्तानी पारी बेकार, पहले टी20 में भारत 6 विकेट से हारा

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

महिला फुटबॉल: रूस ने अंतिम मैच में भारत को 3-0 से धोया

नई दिल्ली: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top