• Home
  • टॉप स्टोरी
  • IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कितने सीजन और खेलेंगे एमएस धोनी? जानिए ‘आकाशवाणी’ की भविष्यवाणी
Image

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कितने सीजन और खेलेंगे एमएस धोनी? जानिए ‘आकाशवाणी’ की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2026 में एक बार फिर से अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई 44 साल के एमएस धोनी की अगुवाई में छठी बार ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन को हो सकता है। इसे लेकर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी राय दी है।

चोपड़ा का मानना है कि संजू सैमसन के चेन्नई की टीम में आने से धोनी के लिए काम आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि धोनी के लिए अब यह आखिरी सीजन हो सकता है।

आकाश चोपड़ा ने ‘जियोहॉटस्टार’ से कहा, “क्रिकेट में आपको मैदान पर होना चाहिए और धोनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह किसी और से बेहतर खेल को समझ सकते हैं। यही साफ सोच और पक्का इरादा उन्हें वह बनाता है जो वह हैं। किसी भी हाल में मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है क्योंकि आप डगआउट से टीम नहीं चलाते, यह कोई फुटबॉल खेल नहीं है।

सीएसके को आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। टीम पिछले सीजन में 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ” संजू अब धोनी के उत्तराधिकारी हैं। संजू अगर विकेटकीपिंग करेंगे तो धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। अगर वह एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं, तो मुझे लगता है कि उनके लिए संन्यास लेने का समय आ गया है।”

—

Releated Posts

ग्लास्गो में सबसे बड़े लक्ष्य के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का भव्य आगाज

नई दिल्ली/ग्लासगो।ग्लासगो में कॉमनवेल्थ खेलों का शानदार आगाज हुआ। हाइड्रो स्टेडियम (OVO Hydro Arena) में भारतीय दल ने…

ByBySanjeev Kumar Singh Jul 24, 2026

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top