• Home
  • टॉप स्टोरी
  • IPL 2026: 11 लोगों की मौत के बाद RCB ने उठाया बड़ा कदम, मैच के दौरान कुछ अलग दिखेगा नजारा
Image

IPL 2026: 11 लोगों की मौत के बाद RCB ने उठाया बड़ा कदम, मैच के दौरान कुछ अलग दिखेगा नजारा

बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछले साल खिताबी जीत के दौरान हुए भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में 19वें सीजन से पहले एक बड़ा कदम उठाया है।

फ्रेंचाइजी ने घोषणा की है कि मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनकर खिलाड़ी उतरेगें। इसके अलावा अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली भी खाली रखी जाएगी। मौजूदा चैंपियन को आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना है।

आरसीबी ने पिछले साल जीत के बाद चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न समारोह का आयोजन किया था। लेकिन इस दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अगले आदेश तक मैचों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन इस साल राज्य सरकार की तरफ से मैचों के आयोजन को हरी झंडी मिल गई थी।

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, ‘‘मैच वाले दिन खिलाड़ी अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। मैच के दौरान वे अपनी जर्सी नंबर में ही नजर आएंगे। अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर जर्सी नंबर 11 लिखा होगा। इसके अलावा उस दिन वे अपनी बांह पर काले रंग की पट्टी भी पहनेंगे। हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 स्थायी सीटें बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। ये उन 11 प्रशंसकों के लिए हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगे।’’

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top