• Home
  • IPL 2026
  • 4,4,4,4,4,4, प्रभसिमरन ने एक ओवर में जड़े 6 चौके, सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा
Image

4,4,4,4,4,4, प्रभसिमरन ने एक ओवर में जड़े 6 चौके, सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच में एक ओवर में लगातार 6 चौके लगाए दिए। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के ओवर में यह कारनामा किया।

IPL में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले प्रभसिमरन महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं। प्रभसिमरन ने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के दौरान पारी के छठे ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में 76 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रभसिमरन ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

प्रभसिमरन से पहले आईपीएल में यह कारनामा सिर्फ अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ ही कर सके हैं। रहाणे ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज एस अरविंद के ओवर में लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए थे। वहीं, शॉ ने यह खास उपलब्धि आईपीएल 2021 में शिवम मावी के खिलाफ हासिल की थी। प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की

प्रभसिमरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पंजाब किंग्स की तरफ से इस लीग में चौथा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। पीबीकेएस के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 2018 में सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या संग मिलकर महज 6.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी निभाई। प्रभसिमरन-प्रियांश की जोड़ी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बूते पंजाब किंग्स ने छह ओवर के पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 116 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

पंजाब किंग्स ने 100 रनों का आंकड़ा महज 5.2 ओवर में पार किया। प्रभसिमरन पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में प्रभसिमरन ने पावरप्ले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top