Image

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

सुनील सिंह ने 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में कुल 271 किलोग्राम (स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एवं जर्क में 145 किलोग्राम) भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ऐसांगफा गोगोई ने 58 किलोग्राम महिला वर्ग में और अभिनव गोगोई ने 71 किलोग्राम पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

ऐसांगफा ने कुल 185 किलोग्राम (स्नैच में 79 किलोग्राम और क्लीन एवं जर्क में 106 किलोग्राम) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अभिनव ने कुल 284 किलोग्राम (स्नैच में 129 किलोग्राम और क्लीन एवं जर्क में 155 किलोग्राम) भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यूनिवर्सल कप में अरुणाचल प्रदेश के चारू पेसी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में 289 किलोग्राम (स्नैच में 127 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 162 किलोग्राम) के कुल भार के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष सहदेव यादव ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, कोच और सहायक कर्मचारियों को बधाई दी।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए SAI ने भारतीय टेबल टेनिस टीम को दिए 90 लाख रुपये

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष और महिला टीम मंगलवार से शुरू हो रही 2026 विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top