• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: पंजाब को उसके घर में रोकने उतरेगी लखनऊ, चंडीगढ़ में होगा मैच
Image

IPL 2026: पंजाब को उसके घर में रोकने उतरेगी लखनऊ, चंडीगढ़ में होगा मैच

चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 29वां मुकाबला रविवार को पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस सीजन इकलौती ऐसी टीम है, जो अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है।

पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते है और उसका एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीज रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का नेट रन रेट +1.067 का है और वो पहले नंबर पर है। पंजाब किंग्स ने 2025 सीजन के बाद से चेज करते हुए अपने पिछले 11 में से 9 मैच जीते हैं।

वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ इस सीजन में अभी संघर्ष कर रही है। लखनऊ ने 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। आईपीएल में, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अच्छी-खासी प्रतिद्वंद्विता रही है, जिसमें दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए छह मैचों में से तीन-तीन मैच जीते हैं।

स्क्वॉड:

पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे (वानिंदु हसरंगा के प्रतिस्थापन), आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्त्जे नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Releated Posts

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top