• Home
  • लेख
  • खेल के मैदान से कारोबारी दुनिया में परचम
खेल के मैदान से कारोबारी दुनिया में परचम

खेल के मैदान से कारोबारी दुनिया में परचम

खेल के मैदान पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करनेवाले कई दिग्गज खिलाड़ी कारोबारी दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं. आज वे खुद को सफल बिज़नेसमैन के तौर पर स्थापित कर चुके हैं.

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम कई ब्रांड से जुड़े हैं. उन्होंने अपनी कंपनी शुरू करने के साथ कई बिजनेस वेंचर से भी जुड़े हैं. प्रमुख स्पोर्ट्सवियर प्यूमा से जुड़ने के साथ उन्होंने एक नया ‘वन8‘ ब्रांड बनाया, जो उनके जर्सी नंबर 18 को प्रदर्शित करता है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नुएवा के साथ मिलकर वन8 कम्यून नाम का एक मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट भी खोला है. कपड़ों और एक्सेसरीज़ ब्रांड व्रांग में भी कोहली के शेयर हैं. 37 वर्ष की आयु में भी उनकी फिटनेस कई युवा खिलाड़़ियों से बेहतर है. उन्होंने बेंगलुरु में फिटनेस सेंटर चेन ‘चिजल’ की शुरुआत की. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘ब्लू ट्राइब’ स्टार्टअप शुरू किया है. इनके अलावा, मेन्सवेयर ब्रांड ‘रॉन’ (WROGN), डिजिट और FC गोवा से भी कोहली जुड़े हैं. कोहली के पास लंदन की कंपनी टेक स्टार्टअप ‘स्पोर्ट कॉनवो’ के शेयर्स भी हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक स्मार्ट बिज़नेसमैन हैं. धोनी ने कई बिज़नेस वेंचर में निवेश किया है. धोनी ने कैज़ुअल और स्पोर्ट्सवियर ब्रांड सेवन के साथ ना सिर्फ पार्टनरशिप की, बल्कि एंडोर्समेंट भी किया. धोनी 7इंक ब्रूज़ के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं. उनकी फूड एंड बेवरेज कंपनी D2C में भी हिस्सेदारी है. धोनी ने जिम चेन के साथ स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड भी लॉन्च कर चुके हैं. धोनी ने फिल्म कारोबार में कदम रखते हुए धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई है. धोनी कई टीमों के सहमालिक भी हैं. इनमें चेन्नई की फुटबॉल टीम ‘चेन्नैयिन एफसी‘ और सुपर स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम ‘माही रेसिंग टीम इंडिया’ प्रमुख हैं. धोनी ने चेन्न्ई के स्पोर्ट्स टेक स्टार्टअप ‘रन एडम’ (Run Adam) में 25 फीसदी की हिस्सेदारी लेते हुए बड़ी रकम निवेश किया है.

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 1990 के दशक में वर्ल्डटेल (WorldTel) से जुड़े. इसके बाद कई और ब्रांड्स से जुड़े. 2000 तक वे ब्रांड्स को प्रमोट करते रहे. इसके बाद, मुंबई और बेंगलुरु में उन्होंने ‘Sachin’s’ और ‘Tendulkar’s’ नाम के रेस्टोरेंट लॉन्च किए. हालांकि, 2009 में इसे बंद कर दिया. क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, सचिन ने कई बिजनेस वेंचर्स में इन्वेस्ट किया. इनमें स्पोर्ट्स और गेमिंग से जुड़ी कंपनी स्मैश, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) टेक्नोलॉजी वाला स्टार्टअप स्मार्ट्रॉन प्रमुख है. तेंदुलकर यूएई की कंपनी ‘मुसाफिर यात्रा’ के शेयरहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर भी हैं. हेल्थ और फिटनेस प्रॉडक्ट चेन ‘एस ड्राइव’ और ‘सैच’ में भी तेंदुलकर शेयरहोल्डर हैं. 2021 में सचिन Unacademy से जुड़े. जेटसिंथेसिस और स्पिननी जैसे नए वेंचर्स में भी तेंदुलकर निवेश किया है.

वीरेंद्र सहवाग

मुल्तान के सुल्तान और ‘नवाब ऑफ नजफगढ़’ के नाम से चर्चित क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ‘सहवाग्स फेवरेट‘ नाम का रेस्टोरेंट लॉन्च किया है. इसके अलावा हरियाणा में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल खोल कर बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की खेल प्रतिभा को निखार रहे हैं.

युवराज सिंह

छह छक्के लगा कर सुर्खियां बटोरने वाले और दो बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत टीम में शामिल युवराज सिंह ने रिटायर होने के बाद कारोबार की दुनिया में कदम रखा. कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने ‘यूवीकैन’ (UV Can) नाम की संस्था शुरू की. जो कैंसर को दूर करने के तरीकों के बारे जागरूकता फैलाने का काम कर रही है. युवराज ने स्पोर्ट्स बेस्ड ई-कॉमर्स स्टोर sports365.in भी लॉन्च किया है. जो स्पोर्ट्स गियर और फिटनस प्रोडक्ट्स का कारोबार करती है. उन्होंने कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है.

सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने 2010 में सौरव गांगुली एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक एनजीओ लॉन्च किया. इस एनजीओ के वे डायरेक्टर भी हैं. इसके अलावा क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल (CAB) के पूर्व प्रेसिडेंट रहे गांगुली ISL फ्रेंचाइजी एटलेटिको डी कोलकाता के को-ओनर भी रहे हैं. उन्होंने आठ सीज़न तक चलने वाले बंगाली क्विज़ शो, ‘दादा अनलिमिटेड’ को होस्ट किया है. साथ ही मशहूर टेलीविज़न क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का बंगाली वर्जन भी होस्ट किया है. गांगुली ने भी ‘Saurav’s’ – द फ़ूड पवेलियन’ नाम से फूड चेन लॉन्च किया, हालांकि जो बाद में बंद हो गया. उन्होंने एक डिजिटल स्टार्ट-अप ‘फ्लिकस्ट्री’ में भी निवेश किया है, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-इनेबल्ड वीडियो-पब्लिशर नेटवर्क है. गांगुली DTDC कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं. इसके अलावा ऑनलाइन फैंटेसी गेम Mycircle 11 से जुड़े. गांगुली प्यूमा, एसिलोर लेंस, सेन्को गोल्ड और टाटा टेटली जैसे ब्रांड्स को भी एंडोर्स किया है

अनिल कुंबले

भारत के सेदिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के साथ स्टार्टअप स्केप्टाकॉम टेक्नोलॉजीज के ज़रिए टेक्नोलॉजी और क्रिकेट का अनोखा मेल बनाया. उनकी कंपनी का शानदार आविष्कार है ‘पावर बैट‘. ये एक सेंसर वाला बैट है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर बैटिंग की रियल-टाइम जानकारी रिकॉर्ड करता है. जैसे- बैट की स्पीड, पावर, फोर्स, टाइमिंग और शॉट की क्वालिटी. इन सभी डेटा और मेट्रिक्स को मोबाइल ऐप से कनेक्ट करके देखा जा सकता है. कुंबवे ‘TENVIC Sports: To ENsure VICtory‘ के फाउंडर भी हैं. 2010 से खेलों में बच्चों को स्ट्रक्चर्ड कोचिंग और ट्रेनिंग दे रहे हैं. पियर्सन और दिल्ली पब्लिक स्कूल के अलावा, IBM, एक्सेंचर, पेप्सी और हेवलेट पैकार्ड (HP) कुंबले के कॉर्पोरेट क्लाइंट्स हैं.

ज़हीर खान

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ज़हीर खान रिटायर होने के बाद IPL में मेंटरिंग करते रहे हैं. इसके अलावा टेलीविज़न शो में एक्सपर्ट एनालिस्ट की भूमिका भी निभाते रहे हैं. वे एक फिटनेस क्लब ‘प्रो स्पोर्ट फिटनेस’ के फाउंडर हैं. इस क्लब में ट्रेनिंग के साथ-साथ फिजियोथेरेपी, चोट मैनेजमेंट और न्यूट्रिशनल काउंसलिंग दी जाती है. जहीर खान ने रेस्टोरेंट के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट किया है. उन्होंने पुणे में ‘ज़हीर खान्स डाइन फाइन’ लॉन्च किया. साथ ही ‘टॉस’ नाम का एक और स्पोर्ट्स लाउंज खोला. इसके अलावा ज़हीर खान कई कंपनियों के को-ओनर और ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

कपिल देव

1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान कपिल देव क्रिकेट ने खेल से संन्यास लेने के बाद एक सफल उद्यमी भी बने. कपिल देव ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ-साथ निवेश कर एक सफल बिजनेसमैन बने हैं. चंडीगढ़ में ‘कैप्टन रिट्रीट’ (Kaptain’s Retreat) और पटना में ‘कैप्टन 11’ (Captain 11) रेस्तरां लॉन्च किया. इसके अलावा Giko Electronics और देव मस्को प्राइवेट लिमिटेड (Dev Musco Private Limited) में भी हिस्सेदारी है. ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा वे
क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हैं. साथ ही न्यूज़ चैनल्स पर बतौर एक्सपर्ट भी नजर आते हैं.

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर का मुख्य कारोबार क्रिकेट कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट, और रियल एस्टेट में निवेश है. वे भारत की पहली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी, Professional Management Group (PMG) के सह-संस्थापक भी हैं. इसके अलावा ‘Samco Ventures’, ‘Chqbook’ और ‘Binca Games’ जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है. मुंबई के अलावा गोवा और दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में भी उन्होंने निवेश किया है. सुनील गावस्कर कई ब्रांडों से भी जुड़े हैं, जिनमें ‘SG’ (Sanspareils Greenlands) का नाम प्रमुख है.

सानिया मिर्जा

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आय के मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट्स है. इसके अलावा वे हैदराबाद में सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी (SMTA) चलाती हैं. वे फैशन वेंडर्स द लेबल बाज़ार की संस्थापक भी है. उन्होंने खेल और स्वास्थ्य से जुड़े ब्रांडों में निवेश किया है, जिनमें ‘Boldfit‘ प्रमुख है. सानिया मिर्जा स्प्राइट, एशियन पेंट्स, हर्षेज़ और एडिडास जैसी कंपनियों की बांड एंबेस्डर भी हैं. सानिया मिर्जा ‘दुआ इंडिया’ (Dua India) नाम की ब्रांड से भी जुड़ी हैं

Releated Posts

भारत की इन महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में परचम लहराने के बाद राजनीति में भी जमाई अपनी धाक

भारतीय खेलों के इतिहास में कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में परचम लहराने के बाद…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

दिग्गज भारतीय महिला खिलाड़ी, जो खेल के मैदान में तिरंगा लहराने के बाद सफल प्रशासक भी बनीं

भारत में कई महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद एक सफल…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

भारत की टॉप-10 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को एक से बढ़कर एक कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं। इन क्रिकेटरों…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

भारत की टॉप-8 स्पोर्ट्स हॉस्टल/अकादमी और उनसे निकले दिग्गज खिलाड़ी

भारत में एथलीटों और खिलाड़ियों को निखारने तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक मंच देने में स्पोर्ट्स हॉस्टल…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top