• Home
  • IPL 2026
  • क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो
Hardik Pandya

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने 19वें सीजन में आठ मैचों में अब तक सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस अभी चार अंकों के साथ अंकतालिका में नौवें नंबर पर है और उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब बहुत मुश्किल लग रहा है। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल में कमेंट्री कर रहे दिग्गज कमेंटेटर साइमन डुल ने तो यहां तक कह दिया है कि हार्दिक को टीम से बाहर कर देना चाहिए।

हार्दिक को टीम से बाहर करने की उठी मांग

डुल ने क्रिकबज से कहा, ” मेरा सीधा सा सवाल है अगले साल आपका कप्तान कौन होगा? अगर आप बदलाव करने जा रहे हैं और हार्दिक कप्तान नहीं रहने वाले तो उन्हें रिलीज कर दीजिए। मुझे नहीं पता कि वह उस माहौल में कैसा प्रदर्शन करेंगे जहां पिछले तीन सालों से उन्होंने और उनकी टीम ने खराब खेल दिखाया है और फिर उनसे कप्तानी भी छीन ली जाए।’

उन्होंने कहा, ” हार्दिक पूरी तरह से जब फिट होते हैं, “तो वे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक हैं। मेरा सवाल ये है कि अगर वे कप्तान रहते हैं, तो क्या वे पीछे हटकर मेहनत करके और फिर एक महान खिलाड़ी बनकर वापसी करने के लिए तैयार हैं।”

दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ” वह गुजरात टाइटंस गए और वहां शानदार काम किया क्योंकि वह नई फ्रेंचाइजी थी जिसे वह अपने हिसाब से चला सकते थे। लेकिन वापस आकर उन्होंने सीधे किंग के पद के लिए लड़ाई लड़ी और यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया।”

आईपीएल 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन

कप्तानी के अलावा हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अब तक बेहद निराशानजक रहा है। इस सीजन में उन्होंने 7 मैचों में अब तक केवल 128 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी काफी महंगे साबित हो रहे हैं और 12 से ऊपर की इकोनॉमी रेट से रन लुटा रहे हैं। हार्दिक ने 2025 में भी केवल 224 और 2024 में भी सिर्फ 216 रन बनाए थे।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: क्या संन्यास से वापसी करेंगे क्लासेन? पूर्व क्रिकेटर ने कहा- फोन लगाओ

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top