• Home
  • IPL 2026
  • HBD Rohit Sharma: सभी 10 IPL फ्रेंचाइजियों ने ‘हिटमैन’ को दी जन्मदिन की बधाई
Rohit Sharma (ICC-X)

HBD Rohit Sharma: सभी 10 IPL फ्रेंचाइजियों ने ‘हिटमैन’ को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा गुरुवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी रोहित शर्मा को जन्मदिन पर बधाई दी है।

बीसीसीआई के अलावा आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने भी अलग-अलग अंदाज में रोहित को जन्मदिन की बधाई दी है। ‘हिटमैन’ रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताए हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने एक्स पर लिखा, “मुंबई के राजा और एकमात्र हिटमैन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लिखा, “दो आईसीसी ट्रॉफी, एक हिटमैन। जन्मदिन मुबारक हो, रोहित शर्मा।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एक्स पर लिखा, “अरे, आज है ना, हिटमैन का वो है। उस आदमी को जन्मदिन की बधाई जो बल्लेबाजी को आसान बनाता है और क्रिकेट को और मजेदार बनाता है। हिट करते रहो, रो-हिट शर्मा।”

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रोहित शर्मा के साथ रवींद्र जडेजा की दो तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अपने एक्स पर दो तस्वीरें साझा करते हुए रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी है। एक तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली है और दूसरी तस्वीर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद की है। चैंपियंस ट्रॉफी वाली तस्वीर में रोहित के साथ जीटी के कप्तान शुभमन गिल भी हैं। जीटी ने कैप्शन में लिखा, “आपको सुपर-हिट जन्मदिन की शुभकामनाएं, रोहित।”

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अपने कप्तान अक्षर पटेल के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रोहित शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “खुशी, रन और दिल एक साथ खींच रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो, रोहित शर्मा।”

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रोहित शर्मा की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “ये, वो और एक ही रो, जन्मदिन मुबारक हो हिटमैन।”

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने लिखा, “रिकॉर्ड। तारीफ। भारतीय क्रिकेट के एक सच्चे लीजेंड। जन्मदिन मुबारक हो, हिटमैन।”

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने एक्स पर एक वीडियो साझा की है। इसमें रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए दिख रहे हैं। पंजाब ने कैप्शन में लिखा, “रोहित के जन्मदिन पर क्या बोलेंगे? हैपी बर्थ डे हिटमैन।”

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top