नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अमेलिया केर की कप्तानी में 2024 में खिताब जीतने वाली मुख्य खिलाड़ियों को टीम बरकरार रखा गया है। उस टीम के 10 खिलाड़ी मौजूदा टीम में शामिल हैं।
3 खिलाड़ियों का आखिरी वर्ल्ड कप
टीम की घोषणा के साथ यह भी कंफर्म हो गया है कि टी20 विश्व कप 2026 के बाद अनुभवी सोफी डिवाइन, ली ताहुहू, और सूजी बेट्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका
इस टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड की टीम में नेन्सी पटेल और इजी शार्प को पहली बार शामिल किया गया है। दोनों अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 21 साल की युवा बल्लेबाज इजी शार्प टीम की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। स्क्वाड में शामिल ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस और डेवोनशायर अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगे।
न्यूजीलैंड ग्रुप 2 में शामिल
न्यूजीलैंड ग्रुप 2 में शामिल है। इस ग्रुप की अन्य टीमें इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। हेड कोच बेन सॉयर ने टीम पर भरोसा जताया और डेब्यू करने वाले और जाने वाले दिग्गजों के लिए इस पल की अहमियत पर जोर दिया। सॉयर ने टीम के हालिया फॉर्म को एक सकारात्मक संकेत बताया, जिसमें पिछले आठ टी20 मैचों में से सात में जीत मिली है।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड महिला टीम: अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मायर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, ली ताहुहू।















