• Home
  • IPL 2026
  • PBKS vs RR: पंजाब किंग्स को क्यों मिली सीजन की पहली हार? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया
Shreyas Iyer

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स को क्यों मिली सीजन की पहली हार? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया

न्यू चंडीगढ: पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी जीत की लय कायम नहीं रख पाई और उसे सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने 222 रन का स्कोर बनाया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (51 रन, 27 गेंद, सात चौके, एक छक्का) और वैभव सूर्यवंशी (43 रन, 16 गेंद, पांच छक्के, तीन चौके) की तूफानी पारियों के बाद डोनोवन फरेरा (नाबाद 52 रन, 26 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और शुभम दुबे (नाबाद 31 रन, 12 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के बीच पांचवें विकेट की 32 गेंद में 77 रन की अटूट साझेदारी।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में पहली हार मिलने के बाद कहा कि उनके गेंदबाज योजनाओं को सही तरह से लागू नहीं कर पाए।

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “222 एक शानदार स्कोर था। यह एक मुश्किल पिच पर एक असाधारण प्रदर्शन था। हमने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बहुत सारे खिलाड़ियों ने मैच को बदल दिया है। यह सब एग्जीक्यूशन के बारे में है।”

उन्होंने कहा, ” आज हमारा दिन नहीं था। यह जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें जो हम कर रहे हैं। शरीर भी थोड़ा थका हुआ था, लेकिन वह कारण नहीं हो सकता है। यह सीजन की हमारी पहली हार है, जो हमें बहुत कुछ सिखाएगी। हमें बस इस हार को एक तरफ रखना होगा। पीछे मुड़कर देखने पर बहुत कुछ हो सकता था।”

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में डोनोवन फरेरा टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने शुभन दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी करके पंजाब किंग्स को इस सीजन की उसकी पहली हार थमा दी। फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

कप्तान ने कहा, ” बीच के ओवरों में उनकी साझेदारी जबरदस्त रही। फरेरा और दुबे ने आखिर में वे अहम रन बनाए। यह ऐसा प्रारूप है जिसमें कई खिलाड़ियों ने अपना खेल बदल लिया है और वे पहली ही गेंद से आक्रामक हो जाते हैं। आखिर में मुझे लगता है कि यह सब रणनीति को सही तरीके से लागू करने के बारे में है।”

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top