• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: सीजन की पहली हार के बाद पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
Image

IPL 2026: सीजन की पहली हार के बाद पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यू चंडीगढ़: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दे दी। इस हार के बाद पंजाब किंग्स के नाम अब एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

आईपीएल में यह आठवां मौका था जब पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर पाई। पंजाब की टीम इस लीग में सर्वाधिक बार 200 से अधिक रन स्कोरबोर्ड पर लगाने के बावजूद मैच गंवाने वाली टीम बन गई है।

पंजाब किंग्स ने इस अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी को पीछे छोड़ दिया है। आरसीबी 7 बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही है। वहीं, इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे (6) और कोलकाता नाइट राइडर्स (5) चौथे नंबर पर मौजूद है।

इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट चटकाया और 68 रन खर्च किए। वहीं, इस सीजन में अपना पहला मैच खेल लॉकी फर्ग्यूसन भी लय से भटके नजर आए और उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए। मार्को जानसेन ने 3.2 ओवर में 41 रन दिए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में डोनोवन फरेरा टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने शुभन दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी करके पंजाब किंग्स को इस सीजन की उसकी पहली हार थमा दी। फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 51, वैभव सूर्यवंशी ने 43, ध्रुव जुरेल ने 16, कप्तान रियान पराग ने 29 और शुभम दुबे ने सिर्फ 12 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 31 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top