न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर की जगह पर दासुन शनाका को मौका मिला है। वहीं, रवि बिश्नोई के स्थान पर यश राज को टीम में शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स भी इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अजेय रही है। पीबीकेएस ने इस सीजन अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स को आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल तो अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है।
प्लेइंग-11:
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।















