न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच आज यानी के मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। पंजाब ने इस सीजन में सात में से छह मैच जीते हैं और उसका एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से पांच मैच जीते हैं और 10 अंक के साथ वह चौथे स्थान पर हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद टीम को यह मुकाबला अपने नाम करना होगा। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निर्भर करती है। अगर ये दोनों नहीं चलते हैं तो मिडल-ऑर्डर पर दबाव आ जाता है और वह अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दे पाया है।
हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है। रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है।
पिच रिपोर्ट
पिच की अगर बात करें तो न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के इस मैदान की पिच नंबर चार पर यह मैच होगा। इसी मैदान पर पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। हालांकि यह उसके लिए इतना आसान नहीं रहा था। ओस एक बड़ी समस्या हो सकती है और ऐसे में रनों का पीछा करना आसान लगता है लेकिन आंकड़े ऐसा नहीं कहते। पिछले तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं।
वेदर अपडेट
चंडीगढ़ में आज बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, बारिश होने का अनुमान 20 से 30 फीसदी के आसपास है। ऐसे में थोड़ी बहुत रुकावट भले ही मैच में आए, लेकिन मैच पूरा होने की पूरी संभावना बन रही है। मंगलवार 28 फरवरी को चंडीगढ़ का तापमान कम से कम 23 और ज्यादा से ज्यादा 39 ℃ होने की आशंका है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स (संभावित) प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स (संभावित) प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।















