• Home
  • IPL 2026
  • RCB ने रचा इतिहास, दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 6.3 ओवर में जीता मैच
DC vs RCB

RCB ने रचा इतिहास, दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 6.3 ओवर में जीता मैच

नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक बार फिर से एक नया इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंद दिया।

दिल्ली से मिले मात्र 76 रन से लक्ष्य को RCB ने सिर्फ 6.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में ‘नंबर-2’ टीम बन गई है। आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया।

इस मामले में मुंबई इंडियंस (एमआई) शीर्ष पर है, जिसने साल 2008 में कोलकाता नाइट राडइर्स (केकेआर) के खिलाफ 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 87 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया था।

आईपीएल 2026 के 39वें मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में महज 75 रन पर सिमट गई। यह डीसी का आईपीएल में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। यह टीम साल 2017 में एमआई के खिलाफ महज 66 रन पर ढेर हो चुकी है।

साल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने डीसी को महज 67 रन पर समेट दिया था। यह आरसीबी के खिलाफ किसी विपक्षी टीम का तीसरा न्यूनतम ऑलआउट स्कोर था। साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम आरसीबी के विरुद्ध महज 58 रन पर सिमट गई थी। साल 2023 में आरआर सिर्फ 59 रन पर ढेर हुई थी।

इस मुकाबले के साथ आरसीबी किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक आईपीएल मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने डीसी के विरुद्ध 21वां आईपीएल मैच जीता है।

इस मामले में उसने चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी (21 जीत), केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम डीसी (21 जीत) और चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर (21 जीत) की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में एमआई शीर्ष पर है, जिसने केकेआर के विरुद्ध 25 मैच जीते हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top