• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: हेजलवुड-भुवनेश्वर की अगुवाई में RCB की आंधी, दिल्ली कैपिटल्स की सबसे शर्मनाक हार
Image

IPL 2026: हेजलवुड-भुवनेश्वर की अगुवाई में RCB की आंधी, दिल्ली कैपिटल्स की सबसे शर्मनाक हार

नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की ऐसी आंधी आई कि दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के इतिहास की सबसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ गई।

बेंगलुरु ने सोमवार को भुवनेश्वर ( 3 ओवर में 3 विकेट) और हेजलवुड (12 रन पर 4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को 75 रन पर समेट दिया और फिर 81 गेंद शेष रहते नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने टॉप-2 पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 में से 6 मुकाबले जीतकर फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, 8 में से 5 मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है।

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर डेब्यूटेंट साहिल परख (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने सिर्फ 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए।

यहां से डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन जुटाए। डेविड 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 33 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली। इनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ 2.5 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की। बेथेल 11 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कोहली के साथ 22 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए आरसीबी की टीम को आसान जीत दिलाई। कोहली 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान कोहली ने आईपीएल में अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए। पड्डिकल ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली।

Releated Posts

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

RR vs PBKS: क्या न्यू चंडीगढ़ में बारिश बनेगी बाधा? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित-11 और वेदर अपडेट

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच आज यानी के मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS)…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

MI के लिए करो या मरो, SRH के तूफान को रोकने की चुनौती

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में बुधवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

मुझे नहीं पता क्या हुआ? दिल्ली की शर्मनाक हार पर बोले अक्षर पटेल

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top