• Home
  • क्रिकेट
  • BAN vs NZ: हृदोय का अर्धशतक, बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा
Image

BAN vs NZ: हृदोय का अर्धशतक, बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा

चटगांव: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय (नाबाद 51) के शानदार अर्धशतक की बदौलत सोमवार खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ मेजबान बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतीउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया, जिसे बांग्लादेश ने चार विकेट पर 183 रन बनाकर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड से मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। सैफ 16 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, तंजीद संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 20 रन बनाने के लिए 25 गेंदें खेलीं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे लिटन दास अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 15 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद ईश सोढ़ी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

तौहीद ने हालांकि परवेज हुसैन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 57 रन की पार्टनरशिप के मेजबान टीम के मुकाबले में बनाए रखा। परवेज 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हृदोय ने शमीम हुसैन संग मिलकर 19 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी करके बांग्लादेश को जीत दिला दी।

शमीम ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 31 रनों की शानदार पारी खेली। हृदोय ने 27 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की शानदार पारी खेली।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 182 रन लगाए। कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर ने दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की अहम साझेदारी निभाई। क्लार्क ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, क्लीवर ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

टॉम लाथम की गैर-मौजूदगी में न्यूजीलैंड टीम की कमान संभाल रहे निक केली ने 27 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, अंत के ओवरों में जोश क्लार्कसन ने महज 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के समेत नाबाद 27 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top