• Home
  • IPL 2026
  • IPL में फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आउट होने वाले 4 बल्लेबाज
Angkrish Raghuvanshi

IPL में फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आउट होने वाले 4 बल्लेबाज

लखनऊ: आईपीएल 2026 का 38वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी मैच में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ यानी के फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आउट करार दिए गए।

अंगकृष ‘फील्ड में रुकावट डालने’ के कारण आईपीएल में आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। आइए, जानते हैं कि आईपीएल में अब तक इस तरह कौन-कौन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटे हैं?

यूसुफ पठान- 2013

आईपीएल इतिहास में ‘फील्ड में रुकावट डालने’ के कारण आईपीएल में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज यूसुफ पठान थे। साल 2013 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण अपना विकेट गंवा बैठे थे। उस पारी में यूसुफ ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए थे।

अमित मिश्रा- 2019

इस लिस्ट में दूसरा नाम अमित मिश्रा का है। साल 2019 में विशाखपट्टनम के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ‘फील्ड में रुकावट डालने’ के कारण आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उस पारी में अमित मिश्रा ने 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 ही रन बनाया था।

रवींद्र जडेजा- 2024

इस लिस्ट में तीसरा नाम रवींद्र जडेजा का है, जो साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी तरह आउट हुए थे। उस पारी में जडेजा 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 ही रन बना सके थे।

अंगकृष रघुवंशी- 2026

अंगकृष रघुवंशी इस अनचाही फेहरिस्त में शामिल होने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने प्रिंस यादव के खिलाफ मिड-ऑन की दिशा मे शॉट लगाया और रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ लगाई।

हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज पर वापस लौटन के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई। इस बीच फील्डर का थ्रो सीधे अंगकृष के पैर में लगा। इसके बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी, जिसके बाद अंगकृष को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट करार दिया गया।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top