• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: मोहसिन खान ने 5 विकेट हॉल लेकर रचा इतिहास, बने तीसरे बॉलर
Mohsin Khan with a wicket

IPL 2026: मोहसिन खान ने 5 विकेट हॉल लेकर रचा इतिहास, बने तीसरे बॉलर

Five-wicket hauls for LSG: आईपीएल 2026 का 38वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

लखनऊ की तरफ से बॉलिंग करते हुए उतरे तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल ले लिया। लखनऊ की पारी का दूसरा ओवर करने आए मोहसिन ने अपने पहले ओवर की छठी गेंद पर टिम साइफर्ट (0) को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) को एडेन मारक्रम के हाथों कैच कराकर अपना दूसरा विकेट पूरा किया। मोहसिन ने फिर सातवें ओवर की पहली गेंद पर रोवमन पॉवेल (1) को कप्तान ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर अपना तीसरा विकेट झटका। इसके बाद उन्होंने अंकुल रॉय (0) को खाता खोले बिना आउट करके अपना ‘पंजा’ खोला।

मोहसिन ने अपने स्पैल में चार ओवर में एक मेडन रखते हुए 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

LSG के तीसरे बॉलर

मोहसिन खान आईपीएल में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मार्क वुड ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में और 2024 में यश ठाकुर ने लखनऊ में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर

मोहसिन खान आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज हैं। वह इस सीजन में अब तक तीन मेडन ओवर डाल चुके हैं जबकि जोफ्रा आर्चर (RR) और अकील हुसैन (CSK) एक-एक मेडन ओवर डाल चुके हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top