• Home
  • IPL 2026
  • RCB के लिए बुरी खबर, दिल्ली के खिलाफ नहीं खेलेंगे तूफानी बैटर
Image

RCB के लिए बुरी खबर, दिल्ली के खिलाफ नहीं खेलेंगे तूफानी बैटर

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 39वां मैच सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले बेंगलुरु के लिए एक बुरी खबर आई है। बेंगलुरु की टीम सात मैचों में पांच जीत और दो हार के बाद 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।

DC के खिलाफ नहीं खेलेंगे फिल सॉल्ट

आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में नहीं खेलेंगे।

‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश कार्तिक ने साल्ट के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ न खेलने की पुष्टि की है। साल्ट इंजरी की वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी नहीं खेले थे। साल्ट का अगले मैच से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है।

साल्ट ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 202 रन बनाए हैं। साल्ट ने इस सीजन 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर अब तक 78 रन रहा है। साल्ट ने विराट कोहली संग मिलकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दी है।

साल्ट की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जैकब बेथेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। बेथेल 10 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रन ही बना सके थे।

Releated Posts

IPL में फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आउट होने वाले 4 बल्लेबाज

लखनऊ: आईपीएल 2026 का 38वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

IPL 2026: मोहसिन खान ने 5 विकेट हॉल लेकर रचा इतिहास, बने तीसरे बॉलर

Five-wicket hauls for LSG: आईपीएल 2026 का 38वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

IPL 2026: लखनऊ ने KKR के खिलाफ जीता टॉस, बॉलिंग चुनी

लखनऊ: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

IPL 2026: घर में पहली बार गुजरात के हाथों हारी CSK, सुदर्शन चमके

चेन्नई: साई सुदर्शन (87) की एक और मैच जिताऊ पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top