• Home
  • IPL 2026
  • लुंगी एनगिडी ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, कही दिल की बात
Lungi Ngidi

लुंगी एनगिडी ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, कही दिल की बात

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी खतरनाक चोट पर अपडेट दिया है। एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में कैच पकड़ने के प्रयास में सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की। एनगिडी को दिल्ली गेट स्थित मैदान से राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। एनगिडी को कुछ घंटों के बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तेज गेंदबाज एनगिडी ने अब अपनी इंजरी को लेकर खुद अपडेट भी दिया है।

एनगिडी ने चोट पर दिया अपडेट

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी चोट पर अपडेट दिया है। उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सब के मैसेज के लिए शुक्रिया, सब ठीक है।’

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में लुंगी एनगिडी एक कैच को पकड़ने के प्रयास में हवा में उछले, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गए। जमीन पर गिरने की वजह से एनगिडी के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर खली। दिल्ली कैपिटल्स 265 रन का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई और पंजाब ने 6 विकेट से 18.5 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

आईपीएल 2026 में लुंगी एनगिडी ने अब तक 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 8.70 का रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि एनगिडी सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं।

Releated Posts

IPL 2026: लखनऊ ने KKR के खिलाफ जीता टॉस, बॉलिंग चुनी

लखनऊ: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

IPL 2026: घर में पहली बार गुजरात के हाथों हारी CSK, सुदर्शन चमके

चेन्नई: साई सुदर्शन (87) की एक और मैच जिताऊ पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

फॉर्म में लौटे गायकवाड़, पूरा किया छक्कों का ‘शतक’

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आखिरकार फॉर्म में लौट आए हैं। गायकवाड़ ने इंडियन…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

संजू सैमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, धोनी-रैना को पीछे छोड़ा

चेन्नई: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच रविवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top