• Home
  • IPL 2026
  • वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL का तीसरा सबसे तेज शतक
Image

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL का तीसरा सबसे तेज शतक

जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मैच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की शानदार शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर बना डाला।

IPL का तीसरा सबसे तेज शतक

वैभव कमाल की फॉर्म में नजर आए और उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वैभव ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वैभव ने पिछले साल इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था।

क्रिस गेल के नाम है सबसे तेज शतक

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम पर है, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक पूरा किया था।

आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी के नाम पर है, जिन्होंने 28 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में इस मुकाम को हासिल किया था। यूसुफ पठान और हेनरिक क्लासेन 37-37 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वहीं, जुरेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की शानदार पारी खेली। जुरेल ने 8 चौके और एक छक्का लगाया। रियान पराग का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा, और वह 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन ही बना सके।

वैभव के अलावा डोनोवन फेरेरा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 गेंदों में 11 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने।

रवींद्र जडेजा 4 रन ही बना सके, तो जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, साकिब हुसैन और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Releated Posts

IPL 2026: राजस्थान के घर में हैदराबाद का हल्ला बोल, सूर्यवंशी का शतक बेकार

जयपुर: ईशान किशन (74) और अभिषेक शर्मा (57) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 मिनट में लुंगी एनगिडी को अस्पताल पहुंचाया

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 35वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

पंजाब ने चेज किया IPL का सबसे बड़ा लक्ष्य, करुण नायर बने दिल्ली के ‘दुश्मन’

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

4,4,4,4,4,4, प्रभसिमरन ने एक ओवर में जड़े 6 चौके, सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top