• Home
  • IPL 2026
  • CSK की नजरें जीत की लय जारी रखने पर, क्या गुजरात करेगी वापसी?
Chennai Super Kings

CSK की नजरें जीत की लय जारी रखने पर, क्या गुजरात करेगी वापसी?

चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मैच में अपने घर में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करेगी, जहां टीम की कोशिश जीत की लय जारी रखने की होगी। चेन्नई अभी सात मैचों में तीन जीत और चार हार के बाद छह अंक लेकर पांचवें नंबर पर है।

सीएसके ने इस सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं की थी लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करके अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। इसमें मुंबई इंडियंस पर 103 रन की जीत भी शामिल है, जिसमें संजू सैमसन ने सत्र का अपना दूसरा शतक लगाया था।

चेन्नई अब प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को बनाए रखने के लिए आगामी मैचों में किसी भी तरह की गलतियों से बचने के लिए प्रतिबद्ध होगी। सीएसके की टीम अभी अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। मुंबई के खिलाफ उसे सैमसन की शानदार पारी और अकील हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के कारण बड़ी जीत मिली।

इसके अलावा अंशुल कंबोज ने अपनी निरंतरता बनाए रखी है और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए हैं। जेमी ओवरटन ने उनका अच्छा साथ दिया है। उन्होंने अभी तक नौ विकेट लिए हैं। नूर अहमद ने नियंत्रण बनाए रखा है और हुसैन ने पिछले मैच में चार विकेट लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

वहीं, दूसरी तरफ लगातार दो हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अच्छा प्रदर्शन करके अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए बेताब होगी। टीम सात मैचों में तीन जीत और चार हार के बाद छह अंक लेकर सातवें नंबर पर है। उसे मुंबई इंडियंस ने 99 रन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पांच विकेट से हराया। उसके छह अंक है लेकिन खराब रन रेट के कारण वह सातवें स्थान पर है।

गुजरात के पास प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज हैं जबकि युवा अशोक शर्मा ने भी छह विकेट लेकर योगदान दिया है। स्पिन गेंदबाजी विभाग में राशिद खान एकमात्र भरोसेमंद विकल्प बने हुए हैं, क्योंकि मानव सुथार ने अब तक केवल एक मैच खेला है और वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन भी कुछ खास प्रभावशाली नहीं रहा है।

टीम:

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्केस, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top