• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: ‘प्रिंस’ गिल पर भारी पड़े ‘किंग’ कोहली, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से पीटा
Image

IPL 2026: ‘प्रिंस’ गिल पर भारी पड़े ‘किंग’ कोहली, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से पीटा

बेंगलुरु: विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिकल (55) की तूफानी पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के 34वें मैच में गुजरात टाइंटस (GT) को 5 विकेट से पीट दिया। गुजरात ने 3 विकेट पर 205 रन बनाए, जिसे बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

RCB की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 10 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बेंगलुरु की इस सीजन में घर में यह आखिरी मैच था। गुजरात की सात मैचों में चौथी हार है और टीम छह अंकों के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का शून्य पर ही बड़ा जीवनदान मिल गया जब वॉशिंगटन सुंदर ने किंग कोहली का आसान कैच टपका दिया। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पडिकल (55) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी करके बेंगलुरु को जीत की ओर अग्रसर कर दिया।

81 रन बनाकर आउट हुए कोहली

कोहली 14वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। कोहली ने 44 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। देवदत्त पडिकल ने 27 गेंदों पर दो चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 23 रन बनाए।

कोहली ने लगाए 800 चौके, 300 छक्के

कोहली ने 30 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में 800 चौके भी पूरे कर लिए हैं। विराट आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 800 चौके पूरे किए हैं।

कोहली ने आईपीएल में 800 चौके पूरे करने के अलावा इस लीग में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट अब आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले, जीटी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जीटी को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 12.4 ओवर में 128 रनों की साझेदारी निभाई। यह जीटी की तरफ से आरसीबी के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, साई सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

अपनी इस पारी के दौरान सुदर्शन आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने यह मुकाम महज 47वीं पारी में हासिल किया। वह शुभमन गिल के बाद आईपीएल में 2 हजार रन पूरे करने वाले गुजरात टाइटंस की ओर से दूसरे बल्लेबाज भी बने।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत के ओवरों में गुजरात टाइटंस की ओर से इस सीजन पहला मैच खेल रहे जेसन होल्डर ने सिर्फ 10 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों की दमदार पारी खेली।

Releated Posts

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पंजाब के खिलाफ बैटिंग चुनी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

‘थप्पड़ कांड’ से हरभजन ने कमाए 1 करोड़ रुपए? पूर्व क्रिकेटर का दावा

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

लखनऊ में होगी KKR vs LSG की टक्कर, रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी अग्नि परीक्षा

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

CSK की नजरें जीत की लय जारी रखने पर, क्या गुजरात करेगी वापसी?

चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top